सिंधू, लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में
सिंधू, लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में
बैंकॉक, 14 मई (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन पांच लाख डॉलर ईनामी राशि के थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 28 मिनट के भीतर डेनमार्क की अमेली शूल्ज को 21 . 13, 21 . 15 से हराया ।
सातवीं वरीयता प्राप्त सेन ने चीन के झू शुआन चेन को 21 . 12, 21 . 13 से मात दी ।
सिंधू का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त तीसरी रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची से होगा । वहीं सेन चीनी ताइपै के ली चिया हाओ और दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलेंगे ।
पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी अंतिम आठ में पहुंच गए । उन्होंने मलेशिया के ब्रायन जेरेमी और मुहम्मद हाइकल को 21 . 12, 21 . 19 से मात दी ।
अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमी नोमूरा और युइची शिमोगामी से होगा ।
इस साल थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग को थाईलैंड की पिचामोन ओपात्निपुत ने 23 . 21, 21 . 11 से मात दी ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


