कतर ने इंजरी टाइम में गोल करके स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला

कतर ने इंजरी टाइम में गोल करके स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला

कतर ने इंजरी टाइम में गोल करके स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला
Modified Date: June 14, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: June 14, 2026 8:06 am IST

सांता क्लारा (अमेरिका), 14 जून (एपी) बौलेम खौखी के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से कतर ने फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप बी में मजबूत दावेदार माने जा रहे स्विट्जरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

ब्रील एम्बोलो ने 17वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन अंतिम सीटी बजाने से कुछ देर पहले लेवी स्टेडियम में 67,966 दर्शकों के सामने खेले गए मैच में खौखी ने हेडर से बराबरी का गोल दागकर कतर को विश्व कप में अपना पहला अंक दिलाया।

कतर चार साल पहले अपने देश में विश्व खेले गए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था और यहां पहले मैच में वह बहुत प्रभावित नहीं कर पाया। स्विट्जरलैंड की टीम ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए जिसके कारण उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा।

स्विट्जरलैंड के मिडफील्डर ग्रैनिट ज़ाका ने कहा, ‘‘हर ड्रॉ हार जैसा लगता है। हम खुद का आकलन कर रहे हैं। आज का प्रदर्शन जीत के लिए काफी नहीं था।’’

कतर के कई खिलाड़ी मैच के आखिर में किए गए गोल का जश्न मनाते हुए जमीन पर गिर पड़े, जबकि अन्य खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।

कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, ‘‘आज के प्रदर्शन पर मुझे बहुत गर्व है। हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन दिखाया और रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। कभी-कभी हमें किस्मत का साथ भी मिला, लेकिन जीवन और फुटबॉल में आपको भरोसा बनाए रखने के साथ किस्मत की भी जरूरत पड़ती है।’’

स्विट्जरलैंड के मिडफील्डर डेनिस जकारिया ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमने वैसा खेल नहीं दिखाया जैसा हम चाहते थे। हमें गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन हमने उनमें से कई गंवा दिए। हमें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने एम्बोलो पर फाउल किया। अबुनादा को इसके लिए पीला कार्ड दिखाया गया। अबुनादा कुछ मिनट तक मुंह के बल लेटे रहे और बेसुध से दिखाई दिए, फिर उन्होंने अपने पैर हिलाने शुरू किए और खड़े हो गए।

जब एम्बोलो ने 17वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया तो लाल रंग की जर्सी पहने स्विस प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया। इस मैच में भी स्टेडियम की कई सीट खाली पड़ी थी।

चार साल पहले कतर पहला ऐसा मेजबान देश बन गया था जिसने अपने सभी ग्रुप मैच हारे थे।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में