Rashid khan victory in PSL 2021 : राशिद ने पीएसएल में कलंदर को जीत दिलायी

Ads

Rashid khan victory in PSL 2021 : राशिद ने पीएसएल में कलंदर को जीत दिलायी

  •  
  • Publish Date - June 11, 2021 / 04:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

Rashid khan victory in PSL 2021 : अबुधाबी, 11 जून (एपी) राशिद खान (Rashid khan) ने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे लाहौर कलंदर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी को 10 रन से हराया।

कलंदर का स्कोर एक समय चार विकेट पर 25 रन था जिसके बाद बेन डंक (48) और टिम डेविड ने 81 रन की साझेदारी निभाकर स्थिति संभाली। डेविड ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाये। उन्होंने जेम्स फाकनर (22) के साथ भी 47 रन की भागीदारी की। कलंदर इससे आठ विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रहा।

फाकनर ने इसके बाद अपने पहले ओवर में दो विकेट लिये जिससे पेशावर शुरू में ही दबाव में आ गया। राशिद ने इसके बाद अपना कमाल दिखाया। पेशावर की टीम शोएब मलिक के 48 गेंदों पर 73 रन के बावजूद आठ विकेट पर 160 रन ही बना पायी।

इससे पहले के मैच में बाबर आजम के नाबाद अर्धशतक के बावजूद कराची किंग्स को मुल्तान सुल्तान्स से 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मुल्तान ने पांच विकेट पर 176 रन बनाये। इसके जवाब में कराची की टीम सात विकेट पर 164 रन ही बना पायी। आजम ने 63 गेंदों पर 85 रन बनाये।

एपी पंत

पंत