आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया

आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया

आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया
Modified Date: April 5, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: April 5, 2026 11:19 pm IST

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया।

आरसीबी ने टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के अलावा कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट के 46 रन से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद उसके गेंदबाजों के आगे सीएसके का शीर्ष क्रम चरमरा गया और सरफराज खान (50 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने जबकि जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट लिए। सूयश शर्मा ने एक विकेट झटका।

सीएसके के लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में