रेड के बजाये ग्रीन जर्सी में नजर आएगी RCB की टीम, जानें क्या हैं इस प्रयोग के पीछे की असल वजह
3 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाले मुकाबले में आरसीबी की टीम जब मैदान में उतरेगी तो अपने रेड कलर के जर्सी के बजाये खिलाडी हरे रंग की जर्सी में होंगे।
RCB Green Jersey vs RR
RCB Green Jersey vs RR: आईपीएल हर साल अपने नए प्रयोग के लिए जाना जाता हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में सबसे खास बात फ्रेंचाइजी टीमों की जर्सी होती हैं। लगभग हर साल टीमें अपने पहनावे को नया कलेवर देती हैं और उनमे बदलाव करती हैं। लेकिन इससे से दो कदम आगे जाकर कोहली की सेना यानी आरसीबी की टीम आईपीएल टूर्नामेंट के एक दिन अपने जर्सी का रंग बदलती हैं। इस बार भी आरसीबी यही प्रयोग करती नजर आएगी। 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाले मुकाबले में आरसीबी की टीम जब मैदान में उतरेगी तो अपने रेड कलर के जर्सी के बजाये खिलाडी हरे रंग की जर्सी में होंगे।
Read more : बेहद खतरनाक हैं UP की स्पेशल टास्क फ़ोर्स, कल्याण सिंह की सुपारी लेने वाले को ढेर करने बनाई गई थी ये टीम
RCB Green Jersey vs RR: बता दें की साल 2011 आईपीएल के बाद से आरसीबी टीम हर सीजन ग्रीन जर्सी इसलिए पहनती है, क्योंकि ये पूरे विश्व को पर्यावरण का महत्व बताती हैं। लोगों को हरे-भरे पर्यावरण और सुरक्षित रखने के लिए ग्रीनरी का एहसास दिलाने के लिए आरसीबी ये जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती है। इस बार भी आरसीबी अपने परम्परा को निभाते हुए 23 अप्रेल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हरी जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी।
RCB will be wearing Green Colour jersey against Rajasthan on April 23rd. pic.twitter.com/Bj2X0Qe13a
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2023

Facebook


