RCB vs GT, IPL 2026 : आज RCB और GT के बीच भिड़ंत, जानिए मैच प्रिडिक्शन और पिच रिपोर्ट
RCB vs GT, IPL 2026 : आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- चिन्नास्वामी में हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद
- RCB फॉर्म में, GT भी टक्कर देने को तैयार
- हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-3 से बराबर
RCB vs GT, IPL 2026 : आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की आरसीबी इस सीजन शानदार लय में है। टीम ने अब तक खेले गए छह मैचों में से चार मुकाबले जीत हासिल की है। RCB प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस अब तक छह मैचों में तीन मैच जीती है। आज दोनों टीमें हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी, जिससे मुकाबला रोमांचक हो सकता है।
RCB vs GT, IPL 2026 -जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते है।
कैसी है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच में बल्लेबाजी करना बेहद आसान हो जाता है, यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। इस पिच पर रन चेज करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
RCB vs GT, IPL 2026 – मैच प्रिडिक्शन
इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मुकाबला 60-40 का है। हालांकि, मैच में जीत की उम्मीद पहले बैटिंग करने वाली टीम की ज्यादा है।
RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन-
Phil Salt, Virat Kohli, Devdutt Padikkal, Rajat Patidar (captain), Jitesh Sharma (wicketkeeper), Tim David, Romario Shepherd, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, Suyash Sharma
Impact Player – Rasikh Salam Dar
GT की संभावित प्लेइंग इलेवन-
Sai Sudarshan, Shubman Gill (captain), Jos Buttler (wicketkeeper), Kumar Kushagra, Washington Sundar, Rahul Tewatia, Jason Holder, Rashid Khan, Kagiso Rabada, Prasidh Krishna and Mohammed Siraj
Impact Player – R Sai Kishore/Manav Suthar
ये भी पढ़ें
- IPL Most sixes : कौन है IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 लिस्ट देख चौक जाएंगे आप!
- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए कोनोली उपलब्ध
- म्हात्रे, सूर्यवंशी को टेस्ट के लिए सही सोच की जरूरत, एकमात्र जायसवाल सभी प्रारूप के बल्लेबाज: हरभजन
- दिग्गज तेंदुलकर ने घर पर प्रशंसकों के साथ मनाया 53वां जन्मदिन

Facebook


