पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण शुरू

Ads

पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण शुरू

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:44 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 08:44 PM IST

डबलिन, 18 जून (भाषा) यूरोप की पहली आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) मान्यता प्राप्त फ्रेंचाइजी टी20 लीग ‘यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग’ ने 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाले अपने शुरूआती सत्र से पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ी ड्राफ्ट पंजीकरण उन पुरुष क्रिकेटरों के लिए खुला है जो क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड या केएनसीबी (रॉयल डच क्रिकेट संघ) से जुड़े हैं।

योग्य खिलाड़ी अब ईटीपीएल खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल होने के लिए आधिकारिक ईटीपीएल वेबसाइट ‘ईटीपीएलऑफिशियल डॉट कॉम’ के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके जरिए फ्रेंचाइजी शुरूआती सत्र से पहले अपने स्थानीय खिलाड़ियों की टीम तैयार करेंगी।

ग्लास्गो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम का प्रतिनिधित्व करने वाली शहरों पर आधारित छह फ्रेंचाइजी 32 मैच में मुकाबला करेंगी।

भाषा नमिता

नमिता