असम में फुटबॉल विश्व कप मैचों के दौरान देर रात तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट

Ads

असम में फुटबॉल विश्व कप मैचों के दौरान देर रात तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 01:05 PM IST

गुवाहाटी, 15 जुलाई (भाषा) असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि विश्व कप फुटबॉल के मैचों के दिन राज्य की राजधानी में रेस्टोरेंट (रेस्तरां) को सुबह तीन बजकर 30 मिनट तक खुला रखने की अनुमति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि फुटबॉल लोगों को जोड़ता है और राज्य सरकार चाहती है कि खेल प्रेमी बिना किसी असुविधा के सेमीफाइनल और फाइनल का आनंद लें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गुवाहाटी के जिला प्रशासन को 15, 16, 19 और 20 जुलाई को रेस्टोरेंट को सुबह तीन बजकर 30 मिनट तक खुला रखने की अनुमति देने के लिए कहा है ताकि फुटबॉल प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी ना हो और वह मैचों का भरपूर आनंद ले सकें।’’

अन्य जिला प्रशासनों को भी इसी तरह के आदेश दिए गए हैं।

भाषा

पंत

पंत