CG Assembly Monsoon Session Live: सदन में गूंजा नकटी गांव का मामला, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल तो अजय चंद्राकर ने जताई कड़ी आपत्ति /Photo Creadit: IBC24 File
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई है। प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं।
जिसके बाद सदन में रायपुर के पास नकटी गांव मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के विधायक भिड़ गए। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों के लिए नकटी गांव के गरीबों का घर तोड़ा गया। जिस पर बीजेपी विधायक अजय चंद्रकार (Ajay Chandrakar) ने कड़ी आपत्ति जताई। अजय चंद्राकर ने कहा कि विधायक कॉलोनी के लिए घर तोड़ा जा रहा, ये साबित कीजिए, उन्होंने ये भी कहा कि एक भी दस्तावेज हो तो सदन के पटल पर रखें।
CG Assembly Monsoon Session Live विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि जांच और नोटिस के बाद बेदखली की करवाई की गई है। सभी प्रभावित को विस्थापन आवास दिया गया है। घर शिफ्ट करने गाड़ी और मजदूर दिए गए थे।
मंत्री के इस जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए स्थगन प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया। जिससे आक्रोशित विपक्ष ने सदन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सदन का माहौल गरमा गया और गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी करने पर सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित हो गए।
ये भी पढ़ें