Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने खोला नौकरी का पिटारा! 275 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

Ads

Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 01:04 PM IST

(Indian Navy Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • इंडियन नेवी में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2026।
  • बीई/बीटेक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका।

नई दिल्ली: Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 275 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

कौन-कौन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन? (Educational Qualification)

SSC ऑफिसर भर्ती (Indian Navy Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके अलावा अलग-अलग शाखाओं के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, विषय और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर चेक कर लें।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया (Age Limit and Selection Process)

इस भर्ती में आवेदन (Indian Navy Recruitment 2026) करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों और शाखाओं के अनुसार आयु सीमा में थोड़ा बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी (SSB Interview and Medical Test)

SSB चयन प्रक्रिया में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप एक्टिविटी और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल होंगे। इस चरण में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में SSC ऑफिसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (How to Apply Online)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। वहां SSC Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से जांचकर सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडियन नेवी SSC ऑफिसर भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के कुल 275 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

SSC ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए। आमतौर पर इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

इंडियन नेवी SSC ऑफिसर भर्ती में चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट लिस्ट शामिल होगी।