अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद रियाद महरेज़ ने संन्यास लिया
अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद रियाद महरेज़ ने संन्यास लिया
वैंकूवर, तीन जुलाई (एपी) अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद उसके स्टार खिलाड़ी रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
अल्जीरिया विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 में स्विट्जरलैंड से 2-0 से हार गया था।
महरेज़ ने कहा, ‘‘करियर में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक है। मैंने कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दौर भी देखे लेकिन बचपन से ही अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात है। अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय है।’’
सऊदी अरब में अल-अहली के लिए खेलने वाले महरेज़ का क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार करियर रहा है।
इस 35 वर्षीय फॉरवर्ड ने अल्जीरिया की तरफ से 119 मैच खेले जिसमें उन्होंने 40 गोल किए।
एपी
पंत मोना
मोना

Facebook


