BAT-BMS App Banned India 2026 : सिर्फ एक ऐप और बीच सड़क बंद हो जाता था E-Rickshaw! अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए Bluetooth Battery Pack का पूरा खेल

केंद्र सरकार ने Google और Apple को BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। आरोप है कि इस ऐप का दुरुपयोग कर कुछ लोग चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से बंद कर रहे थे, जिससे ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा था।

BAT-BMS App Banned India 2026 : सिर्फ एक ऐप और बीच सड़क बंद हो जाता था E-Rickshaw! अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए Bluetooth Battery Pack का पूरा खेल

BAT-BMS App Banned India 2026 / Image Source : FILE / X

Modified Date: July 3, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: July 3, 2026 1:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10–15 मीटर की दूरी से ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होने का दावा।
  • चलते ई-रिक्शा के अचानक बंद होने से ड्राइवरों को आर्थिक नुकसान।
  • सरकार ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई शुरू की।

नई दिल्ली : BAT-BMS App Banned India 2026 :  केंद्र सरकार ने गूगल और एप्पल को अपने ऐप स्टोर से ‘BAT-BMS’ ऐप हटाने का आदेश दिया है। इस ऐप का गलत इस्तेमाल करके लोग सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शा को दूर से ही बंद कर रहे थे, जिससे ड्राइवरों की रोजी-रोटी और सड़क सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

कैसे करते है इस्तेमाल और क्यों बनाया गया ऐप

यह ऐप असल में ई-रिक्शा की बैटरी की सेहत और वोल्टेज की जांच करने के लिए बनाया गया था। E-Rickshaw Bluetooth Battery Hack Security  लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसका गलत तरीका ढूंढ निकाला। कई सस्ते ई-रिक्शा में लगे ब्लूटूथ बैटरी पैक में पासवर्ड या सिक्योरिटी लॉक नहीं होता है। शरारती तत्व 10 से 15 मीटर की दूरी से अपने मोबाइल ऐप को इन गाड़ियों की बैटरी से कनेक्ट कर देते हैं और उसे बंद कर देते हैं।

ऐप की जाँच हुई शुरू

Google Apple Remove Epoch Li-ion App इस वजह से कई गरीब ड्राइवरों के ई-रिक्शा अचानक सड़कों पर ठप हो रहे हैं और उन्हें अपनी पूरे दिन की कमाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ‘BAT-BMS’ और ‘Epoch Li-ion’ नाम के एक और ऐप की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बड़े ब्रांड्स के सुरक्षित बैटरी सिस्टम पर इसका कोई असर नहीं होता है।

समस्या की समीक्षा कर परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री पंकज सिंह और विभाग के अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों के नुकसान को रोकने के लिए इस समस्या की समीक्षा कर रहे हैं। चलती गाड़ियों को इस तरह रिमोट से बंद करना ट्रैफिक में बड़े हादसे का कारण बन सकता है, इसलिए सरकार ऐप पर पाबंदी लगाकर इसे रोकने का प्रयास कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.