Manish Kashyap on E20: इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल डलवाने के बाद 12000 किमी में खराब हुई यूट्यूबर मनीष कश्यप की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस! कंपनी ने वारंटी देने से किया इंकार, वीडियो पोस्ट कर किया दावा
Manish Kashyap on E20: इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल डलवाने के बाद 12000 किमी में खराब हुई यूट्यूबर मनीष कश्यप की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस! कंपनी ने वारंटी देने से किया इंकार, वीडियो पोस्ट कर किया दावा
Manish Kashyap on E20 | Photo Credit: AI
- टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 12,000 किमी चलने के बाद खराब!
- बिहार के फेमस यूट्यूबर का बड़ा दावा
- कार खराब होने पर ठहराया सरकार और टोयोटा को जिम्मेदार
पटना: Manish Kashyap on E20 देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाने की सरकार की पहल के बीच इससे जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Manish Kashyap on E20 दरअसल, मनीष कश्यप से दावा किया है कि उनकी नई प्रीमियम एमपीवी (MPV) टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Innova HyCross) मात्र 12,000 किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई। उन्होंने दावा किया है कि फ्यूल टैंक से निकाले गए पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक इथेनॉल और अशुद्धियां (कचरा) पाई गई हैं। इसके कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि टोयोटा ने इस समस्या को वॉरंटी में कवर करने से मना कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अभी मैं Toyota के सर्विस सेंटर पर हूं और देख सकते हैं यहां पे मेरी हाई क्रॉस गाड़ी जो इनोवा हाई क्रॉस है वो 10,000 कि.मी. के सर्विस होने के बाद फिर से सर्विसिंग के लिए आई है। और क्यों आई है बताइए आप बताइए? ये सर की गाड़ी आई है।’
उन्होंने कहा क ये एथेनॉल 50% है। बट ये जो हम लोग डायरेक्ट निकाले हैं ना जब टैंक खोले तो इसमें 40% के आसपास दिख रहा है और इसमें और कचरा भी दिख रहा है। ये पता नहीं कहां से कचरा मिक्स हो जा रहा है एथेनॉल में।
‘पेट्रोल में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल’
मनीश कश्यप ने टोयोटा के सर्विस सेंटर में फ्यूल टैंक से निकले तेल को दिखाते हुए चीफ मैकेनिक से पुष्टि कराते हुए दावा किया कि ई20 कंपैटिबल इस कार में डल रहे पेट्रोल में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिला है और साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल में कचरा भी है। यह सब दिखाते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप काफी भावुक हो गए और कहने लगे कि कमाई का पाई-पाई जोड़कर उन्होंने 40 लाख में कार खरीदी और 12 हजार किलोमीटर के बाद ही यह कबाड़ जैसी हालत में है और इसके लिए नितिन गडकरी दोषी है। नितिन गडकरी की वजह से आज हजारों लोगों की गाड़ियों में दिक्कतें आ रही है। मनीष से यह भी सुझाव दिया कि भले वह शुद्ध पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर ज्यादा लें, लेकिन लोगों को विकल्प तो दें।
बिहार के मनीष कश्यप के साथ एथेनॉल वाला खेला हो गया।
दरअसल मनीष कश्यप की नई Toyota Innova HyCross (E20 Compatible) महज़ 12,000 किमी चलने के बाद खराब हो गई।
Toyota ने वारंटी देने से इनकार कर दिया।pic.twitter.com/7psmn0r7t6
— Manraj Meena (@ManrajM7) July 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है दुर्लभ ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’! इस समय किया हर काम दिला सकता है सफलता, लेकिन राहुकाल में रहें सावधान
- Solan Nagar Nigam Election Result: भाजपा ने दर्ज की धमाकेदार जीत.. निगम के महापौर और डिप्टी मेयर के पद पर जमाया कब्जा, जानें कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन
- Uttar Pradesh Rainfall Data 2026: पूरे प्रदेश में छाए हैं घने बादल लेकिन जोर नहीं पकड़ रहा मानसून.. इन जिलों में 99% तक कम बारिश, देखें आंकड़े

Facebook


