Bholenath Se Arji: ‘अमीर बनने के बाद ही रोड पर सुंदर लड़कों को देखेंगे’ भक्त ने भोलेनाथ से लगाई अर्जी, मन्नत वाली पर्चियां देखकर आप भी कहेंगे- कैसी-कैसी कामनाएं करते हैं लोग
Bholenath Se Arji: ‘अमीर बनने के बाद ही रोड पर सुंदर लड़कों को देखेंगे’ भक्त ने भोलेनाथ से लगाई अर्जी, मन्नत वाली पर्चियां देखकर आप भी कहेंगे- कैसी-कैसी कामनाएं करते …

Bholenath Se Arji: 'अमीर बनने के बाद ही रोड पर सुंदर लड़कों को देखेंगे' भक्त ने भोलेनाथ से लगाई अर्जी, मन्नत वाली पर्चियां देखकर आप भी कहेंगे- कैसी-कैसी कामनाएं करते हैं लोग / Image: AI Generated
- अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों से 5,52,580 रुपए नकद मिले
- दान पेटी से भक्तों की कई अनोखी मन्नत वाली पर्चियां भी मिलीं
- एक भक्त ने लिखा कि 1 लाख रुपये महीना कमाने तक किसी के घर नहीं जाएगा
ग्वालियर: Bholenath Se Arji शहर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खुलीं तो नोट-सिक्कों के साथ भक्तों की अनोखी मन्नतें भी निकलीं। बैंक और कलेक्ट्रेट अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रस्ट ने जून महीने की दान पेटियां खोलीं। 5 लाख 52 हजार 580 रुपए के नोट-सिक्कों के बीच री-नीट की मन्नत, अमीर बनने के अजीब वादे और परिवार की सलामती की चिट्ठियां मिलीं। एक भक्त ने तो अमीर बनने के लिए खुद से बात न करने और दिन में सपने न देखने तक की कसम खाई है। 20 रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने घंटों मेहनत कर दान और मन्नतों को अलग-अलग किया।
अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खुली
Bholenath Se Arji दअरसल ग्वालियर शहर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खोली गईं। काउंटिंग बैंक और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों की निगरानी में हुई। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और 20 रिटायर्ड बैंक व पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने मिलकर नोट-सिक्के गिने। कुल 5 लाख 52 हजार 580 रुपए के नोट और सिक्के निकले। इसके अलावा चांदी के नाग-नागिन के जोड़े और कुछ पुराने दुर्लभ सिक्के भी दान पेटी से निकले। गिनती के दौरान कई भक्तों की मन्नत वाली पर्चियां भी मिलीं।
मन्नत वाली पर्चियां देखकर उड़े होश
एक पर्ची में छात्र ने लिखा कि उसने 21 जून को हुए री-नीट एग्जाम से पहले ये चिट्ठी डाली थी। उसने भोलेनाथ से अच्छे परफॉर्मेंस और बेहतर रिजल्ट की मन्नत मांगी है। मध्य प्रदेश के किसी अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की इच्छा जताई है। सबसे ज्यादा चर्चा एक भक्त की पर्ची ने बटोरी। उसने लिखा "मैं भूमिया बाबा की कसम खाता हूं कि आज के बाद कभी खुद से बात नहीं करूंगा, फिजूल में दिन में सपने नहीं देखूंगा। शिव जी की कसम किसी से बिना जुबान दिए कुछ नहीं करूंगा। जब तक 1 लाख रुपए महीना नहीं कमाने लगता, किसी के घर नहीं जाऊंगा।" पर्ची के पीछे उसने लिखा "2-3 साल में अमीर हो जाऊंगा, हमेशा खुश रहूंगा। रोड पर सुंदर लड़कों को कभी नहीं देखूंगा, कितने भी सुंदर हों।" मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक ऐसी ही कई पर्चियों में परिवार के स्वास्थ्य और आर्थिक हालात ठीक करने की गुजारिश की गई है। हर महीने दान पेटी खुलने पर भक्तों की आस्था और अनोखी मन्नतें सामने आती हैं।
ये भी पढ़ें
- Welcome to the Jungle Worldwide Collection: अक्षय कुमार की इस फिल्म ने विदेशों में मचा दिया तहलका! 7 दिनों में ही रच दिया इतिहास, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश
- Destination MP Healthcare Conclave 2026 : The SAGE Group की बड़ी पहल! राजधानी में जुटे हेल्थकेयर सेक्टर के दिग्गज, MP को ग्लोबल मेडिकल हब बनाने पर बना रोडमैप
- Aamir Khan Wedding Update: कब-कहां होगी आमिर खान-गौरी की शादी? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कौन-कौन होगा वेडिंग में शामिल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जून महीने की दान पेटियों से कुल 5 लाख 52 हजार 580 रुपये नकद प्राप्त हुए।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bholenath Se Arji: I will look at handsome boys on the street only after becoming rich.
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm