रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराया

रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराया

रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 1, 2020 6:38 am IST

मैड्रिड, एक अक्टूबर (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी विनीसियस जूनियर के गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग (ला लिगा) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि एटलेटिको मैड्रिड को ह्यूस्का ने गोलरहित ड्रा पर रोका।

रीयाल मैड्रिड के फारवर्ड फिर से संघर्ष करते हुए नजर आये लेकिन ब्राजील के युवा फुटबॉलर विनीसियस जूनियर ने दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के दस मिनट के अंदर रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इस बीच लुई सुआरेज के लिये एटलेटिको की तरफ से दूसरा मैच अच्छा नहीं रहा। उन्होंने ग्रेनाडा के खिलाफ 6-1 से जीत में दो गोल किये थे ओर एक गोल करने में मदद की थी लेकिन ह्यूस्का के खिलाफ गोलरहित ड्रा में वह पूरे मैच के दौरान जूझते हुए नजर आए। ह्यूस्का ने इसी साल शीर्ष डिवीजन में जगह बनायी है।

एक अन्य मैच में विल्लारीयाल ने बार्सिलोना के हाथों 4-0 की हार से उबरकर एलावेस के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में