वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रॉबिनसन इंग्लैंड टीम से बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रॉबिनसन इंग्लैंड टीम से बाहर
नॉर्थ साउंड, सात मार्च ( एपी ) तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को कमर दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया है । नये गेंदबाज साकिब महमूद ने उनकी जगह ली है ।
रॉबिनसन की कमर की मांसपेशी में क्रिेकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान खिंचाव आ गया था । वह अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले सके थे ।
अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के समय ही किया जायेगा ।
एपी मोना
मोना

Facebook


