India at Commonwealth Games : एक के बाद एक गोल्ड… भारत के शेरों ने मचा दिया तहलका! बॉक्सिंग से लेकर पैरा एथलेटिक्स तक 7 गोल्ड समेत जीते इतने मेडल

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत ने पैरा एथलेटिक्स, एथलेटिक्स और जूडो में भी पदक अपने नाम किए। कुल 39 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

India at Commonwealth Games : एक के बाद एक गोल्ड… भारत के शेरों ने मचा दिया तहलका! बॉक्सिंग से लेकर पैरा एथलेटिक्स तक 7 गोल्ड समेत जीते इतने मेडल

India at Commonwealth Games

Modified Date: August 2, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: August 2, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और कुल 10 पदक जीते।
  • पैरा एथलेटिक्स, एथलेटिक्स और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
  • भारत 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया

नई दिल्ली : India at Commonwealth Gamesग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में अद्भुत दबदबा दिखाते हुए एक ही संस्करण में रिकॉर्ड 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही पैरा एथलेटिक्स, दौड़ और जूडो में भी भारत ने शानदार पदक हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के दम पर भारत 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

बॉक्सिंग में 10 पदक हासिल

गेम्स में भारतीय एथलीटों ने मुक्केबाजी में भारतीय दल ने कुल 10 पदक 7 गोल्ड, 3 सिल्वर हासिल किए। महिला वर्ग में प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल चैंपियन बने।

पैरा एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन

Commonwealth Games News पुरुषों के F57 शॉट पुट इवेंट में सोमन राणा ने 13.40 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक गोल्ड अपने नाम किया। शुभम जुयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक सिल्वर मेडल जीता और भारत के लिए वन-टू गोल्ड-सिल्वर फिनिश दर्ज की।

ट्रैक और जूडो में भी पदक

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा जूडो के महिला 63 किग्रा वर्ग में उन्नति शर्मा ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.