Vande Bharat: ‘पुजारी’ अवतार, विरोध जोरदार! संत समाज के निशाने पर आए सांसद पप्पू यादव, राम मंदिर चंदा चोरी ड्रामा पर क्यों शुरू हुआ हंगामा?
MP Pappu Yadav Controversy Update: बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव संत समाज के निशाने पर आ गए है।
MP Pappu Yadav Controversy Update/Image Credit: AI
- पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव संत समाज के निशाने पर आ गए है।
- संसद परिसर में पुजारी के भेष में कथित चंदा चोरी का नाटकीय प्रदर्शन उन्हें भारी पड़ गया है।
- सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया
MP Pappu Yadav Controversy Update: नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव संत समाज के निशाने पर आ गए है। संसद परिसर में पुजारी के भेष में कथित चंदा चोरी का नाटकीय प्रदर्शन उन्हें भारी पड़ गया है। लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया, तो अयोध्या की तपस्वी छावनी में पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पप्पू यादव के पोस्टर कार्ड जलाए और माफी की मांग की।
वाराणसी में तो संत समाज प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने पहुंच गया। पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाओं का आरोप लगाकर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। (MP Pappu Yadav Controversy Update) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने व्यापम चौराहे से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने ही लिंक रोड पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
MP Pappu Yadav Controversy Update: वहीं इस मामले पर सियासत भी तेज है..राजधानी दिल्ली में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पार्लियामेंट स्ट्रीट DCP ऑफिस पहुंचीं। विपक्षी सांसदों पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की।
उधर पप्पू यादव ने अपनी एंट्री हिंदू इमेज के डैमेज को कंट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। (MP Pappu Yadav Controversy Update) पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो भगवा कपड़ों में शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे है। लेकिन सवाल है कि क्या पूजा से ये विवाद थमेगा या फिर कथित ‘चंदा चोरी’ वाली सियासत पर सियासी संग्राम अभी और बढ़ने वाला है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: रक्त रंजित कुलगाम.. आतंकी हमले पर संग्राम, विपक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, धर्म पूछकर ली जान… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?
- शह मात The Big Debate: रिजल्ट से पहले रार, कांग्रेस में कौन गद्दार? एक दूसरे पर आरोप लगा रहे नेता, राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह में क्यो ठनी?
- World Meteorological Organization Forcast: संकट लेकर आएगा सितंबर!.. WMO का ताजा पूर्वानुमान, एक महीने बाद अल-नीनो फिर दिखायेगा अपना असर.. हो सकता है बड़ा नुकसान

Facebook


