कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर मैदान पर लौटे रोनाल्डो

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर मैदान पर लौटे रोनाल्डो

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर मैदान पर लौटे रोनाल्डो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 31, 2020 9:24 am IST

तूरिन, 31 अक्टूबर ( एपी ) क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं जिसकी वजह से पिछले 19 दिन वह मैदान से दूर थे और युवेंटस के लिये तीन मैच नहीं खेल सके ।

युवेंटस ने कहा कि उनका नतीजा नेगेटिव आया है और अब वह पृथकवास से बाहर हैं ।

वह संक्रमण उन्हें पुर्तगाल के साथ अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान हुआ था । वह क्रोटोन और हेल्लास वेरोना के खिलाफ ड्रा रहे सीरि ए मैच और बार्सीलोना से हारे चैम्पियंस लीग मैच में नहीं खेल सके थे ।

वह रविवार को स्पेजिया के खिलाफ सीरि ए मैच में खेल सकते हैं ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में