नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) एस8यूएल ईस्पोर्ट्स की ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम ने जापान के आइजी-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
इस टीम में अक्षज शेनॉय, आकाश शांडिल्य, सानिध्य मलिक, मिहिर रंजन, अहमद शाहिद और राहुल बिष्ट शामिल हैं। एशियाई खेल 2026 के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट ‘राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ 2026 में शानदार जीत के बाद टीम ने क्षेत्रीय क्वालीफायर में जगह बनाई थी।
ईस्पोर्ट्स 2022 के हांग्झोउ चरण में पदक स्पर्धा बना था और जापान में इसमें 11 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे।
क्षेत्रीय क्वालीफायर में 14 टीम दो चरण वाले प्रारूप में खेली थीं। ग्रुप बी में शामिल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन, श्रीलंका और कजाखस्तान को हराया। अगले चरण में वियतनाम, हांगकांग और सऊदी अरब के खिलाफ हार के बावजूद टीम ने आइची-नागोया के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर