सबालेंका एडीलेड इंटरनेशनल महिला वर्ग के फाइनल में

सबालेंका एडीलेड इंटरनेशनल महिला वर्ग के फाइनल में

सबालेंका एडीलेड इंटरनेशनल महिला वर्ग के फाइनल में
Modified Date: January 7, 2023 / 05:42 pm IST
Published Date: January 7, 2023 5:42 pm IST

एडीलेड, सात जनवरी ( एपी ) दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने इरिना कामेलिया बेगु को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल महिला एकल फाइनल में जगह बना ली ।

अब उनका सामना युवा क्वालीफायर लिंडा नोस्कोवा या शीर्ष वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर से होगा ।

पुरूष सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच की टक्कर दानिल मेदवेदेव से होगी । इस मैच के विजेता का सामना सेबेस्टियन कोरडा से होगा जिन्हें प्रतिद्वंद्वी योशिहितो निशिओका के चोटिल होकर कोर्ट छोड़ने के कारण फाइनल में जगह मिल गई । उस समय कोरडा 7 . 6, 1 . 0 से आगे थे ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में