रोम डायमंड लीग में आठवें स्थान पर रहे सचिन

रोम डायमंड लीग में आठवें स्थान पर रहे सचिन

रोम डायमंड लीग में आठवें स्थान पर रहे सचिन
Modified Date: June 5, 2026 / 12:27 pm IST
Published Date: June 5, 2026 12:27 pm IST

रोम, पांच जून (भाषा) भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव डायमंड लीग में पदार्पण करते हुए अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और आठवें स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का प्रतिष्ठित आंकड़ा पार करते हुए खिताब जीता।

26 वर्षीय यादव केवल 79.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही कर सके, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 86.27 मीटर से काफी कम था। उन्होंने अपना यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल तोक्यो विश्व चैंपियनशिप में किया था जहां वह चौथे स्थान पर रहे थे। उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81.95 मीटर है।

यादव ने फाउल थ्रो से शुरुआत की तथा फिर अगले चार प्रयासों में 79.18 मीटर, 77.02 मीटर, 76.62 मीटर और 75.54 मीटर थ्रो किया। पांच थ्रो के बाद वह आठवें स्थान पर रहे। पांचवें राउंड के बाद केवल शीर्ष तीन खिलाड़ी ही अपना छठा और अंतिम थ्रो कर सकते हैं।

इस बीच 23 वर्षीय पथिराज ने अपने दूसरे प्रयास में 92.62 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर खिताब अपने नाम किया।

ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन और 2024 पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 83.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में