सैफ चैंपियनशिप 2026: भारत, मालदीव और पाकिस्तान एक ग्रुप में
सैफ चैंपियनशिप 2026: भारत, मालदीव और पाकिस्तान एक ग्रुप में
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) मौजूदा चैंपियन भारत को शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित ड्रा के बाद सैफ चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप-बी में मालदीव और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।
उपमहाद्वीप की इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का 15वां सत्र चार से 17 नवंबर तक ढाका में खेला जाएगा।
रिकॉर्ड नौ बार के चैंपियन भारत के अभियान की शुरुआत पांच नवंबर को मालदीव के खिलाफ होगी, जबकि 11 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान को ग्रुप ए में रखा गया है।
अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (एएनएफए) पर फीफा का निलंबन अगर एक सितंबर तक हट जाता है तो नेपाल को भी ग्रुप ए में शामिल किया जाएगा।
दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 14 नवंबर और फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत अब तक 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत चुका है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


