Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: ‘कुलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा’, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना, जानें और क्या-क्या कहा…
Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम आतंकी हमले को सुरक्षा में चूक का नतीजा बताया है।
Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack/Image Credit: X Handle
- कुलगाम आतंकी हमले पर महबूबा मुफ़्ती का बड़ा बयान सामने आया है।
- महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमले को सुरक्षा में चूक का नतीजा बताया है।
- महबूबा मुफ्ती ने इस पूरी घटना की जांच की मांग की है।
Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत ‘सुरक्षा में चूक’ का नतीजा है। उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की।
हिंसा का सिलसिला रुकना चाहिए
महबूबा मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि हिंसा का यह सिलसिला रुकना चाहिए। (Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack) भारी सुरक्षा व्यवस्था (जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है) के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मेरी नजर में कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है।’ उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे उपराज्यपाल प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद यह हमला कैसे हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी क्यों हो रही ऐसी घटनाएं
Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: मुफ्ती ने कहा, ‘इन हत्याओं की समुचित जांच होनी चाहिए। यात्रा के कारण इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? सरकार को यह देखना चाहिए कि चूक कहां हुई। सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आतंकवादी कैसे आए और दो निहत्थे लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी?’ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शुक्रवार देर शाम हुए आतंकवादी हमले में बीस वर्ष से अधिक आयु के दो प्रवासी मजदूर दीपक रात्रे और बोपिंदर की मौत हो गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bihar Rishwat Viral Video : मंत्री के सामने ही 50 हजार की रिश्वत मांग बैठा सरकारी कर्मचारी! स्पीकर ऑन होते ही खुल गई पूरी पोल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
- Chhattisgarh Road Development News: बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर बनेंगी सड़कें? सीएम साय ने की केंद्र से मांग, जानें क्या मिला जवाब
- IMD August Low Rainfall Forecast: अब नहीं होगी बारिश, फसलों पर पड़ सकता है गहरा असर!.. मौसम विभाग ने पूरे अगस्त के लिए किया ये चिंताजनक पूर्वानुमान, आप भी पढ़ लें

Facebook


