साई किशोर बाकी बचे सत्र के लिए ग्लोस्टरशर से जुड़े

साई किशोर बाकी बचे सत्र के लिए ग्लोस्टरशर से जुड़े

साई किशोर बाकी बचे सत्र के लिए ग्लोस्टरशर से जुड़े
Modified Date: July 8, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: July 8, 2026 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) भारत के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने मौजूदा सत्र के बाकी मुकाबलों के लिए इंग्लिश काउंटी टीम ग्लोस्टरशर के साथ करार किया है। काउंटी सत्र में छह मैच बाकी हैं।

साई किशोर ग्लोस्टरशर के लिए वॉर्सेस्टरशर के खिलाफ चेल्टनहम में होने वाले चैंपियनशिप मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे जो 20 अगस्त से शुरू होगा।

यह मैच ब्रिस्टल में डर्बीशर और मिडिलसेक्स के खिलाफ होने वाले दो मुकाबलों से पहले होगा जबकि टीम डरहम, लंकाशर और केंट में भी खेलने जाएगी।

किशोर ने ग्लोस्टरशर की वेबसाइट पर कहा, ‘‘मुझे यह मौका देने के लिए मैं जॉन (लुईस, क्रिकेट निदेशक) और ग्लोस्टरशर के सभी लोगों का बहुत आभारी हूं। ग्लोस्टरशर एक समृद्ध इतिहास और शानदार ढांचे वाला क्लब है और यहां क्रिकेट खेलने का मौका मिलना बहुत रोमांचक है।’’

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में