साक्षी महिला विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

साक्षी महिला विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

साक्षी महिला विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: March 20, 2023 / 04:25 pm IST
Published Date: March 20, 2023 4:25 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च ( भाषा ) भारत की साक्षी (52 किलो ) ने कजाखस्तान की जजीरा उराबायेवा को 5 . 0 से हराकर सोमवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

एशियाई चैम्पियनशिप 2021 की कांस्य पदक विजेता साक्षी ने अपने कद का पूरा फायदा उठाते हुए विरोधी मुक्केबाज पर जमकर मुक्के बरसाये । उसने उसे जवाबी हमले का मौका नहीं दिया ।

उसने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैने उम्मीद से बेहतर खेला । वह अच्छी मुक्केबाज है और मुझे लगा कि करीबी मुकाबला होगा लेकिन मैं हावी रही ।’’

दिन में प्रीति (54 किलो ) अंतिम 16 का मुकाबला खेलेगी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 75 किलो के प्री क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको की वेनेसा ओर्तिज से खेलेगी ।

भाषा

???? आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में