Student Death in NEET Protest Fact Check: जंतर-मंतर प्रदर्शन में आंदोलनकारी छात्रों के मौतों का दावा आखिर कितना सही.. दिल्ली पुलिस ने सामने रख दी पूरी सच्चाई
Student Death in NEET Protest Fact Check: NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों, डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी है।
Student Death in NEET Protest Fact Check || Image- The Tribune File
- फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट से सतर्क रहने की अपील।
- 400 से अधिक संदिग्ध अकाउंट ब्लॉक किए गए।
- जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई।
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों और भ्रामक पोस्ट से सावधान रहने की गुजारिश की है। (Student Death in NEET Protest Fact Check) पुलिस का कहना है कि कई ऐसे पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। इसलिए किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।
“Over 400 Pak-operated social media handles identified spreading fake content”: Delhi Police on Jantar Mantar July 20 protest
Read @ANI Story |https://t.co/ojUhSz1w4t#DelhiPolice #JantarMantar #July20Protest pic.twitter.com/dCRfxerWkA
— ANI Digital (@ani_digital) July 25, 2026
No death during July 20 protests: Delhi Police warns against fake info related to Jantar Mantar protest
Read @ANI Story |https://t.co/en3P6n0VhD#DelhiPolice #FakeInformation #JantarMantarProtest #July20Protests pic.twitter.com/EkLgvthuPA
— ANI Digital (@ani_digital) July 25, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस ने किया फर्जी पोस्ट से सावधान
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने शनिवार को मीडिया को बताया कि पिछले कई सप्ताह से जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान खासकर इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फर्जी पोस्ट और गलत दावे फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर फोटो, वीडियो या पोस्ट सही नहीं होती। लोगों को किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे भेजने से पहले उसकी पुष्टि करनी चाहिए।
मौत की खबर निकली गलत
डीसीपी ने बताया कि 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर किया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गलत निकला। (Student Death in NEET Protest Fact Check) दिल्ली पुलिस के अनुसार संबंधित महिला जीवित है और उसका इलाज राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पुष्टि की है कि उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस फर्जी दावे का सोशल मीडिया पर भी खंडन किया था।
400 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक
दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान से संचालित कुछ सोशल मीडिया अकाउंट इस प्रदर्शन से जुड़ी फर्जी सामग्री फैला रहे थे। पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक 400 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराया है। इन अकाउंट्स के जरिए एआई से तैयार वीडियो, डीपफेक, एडिट की गई तस्वीरें और भ्रामक पोस्ट साझा किए जा रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
पुलिस ने बताया कि ऐसे कुछ अकाउंट पहले भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फर्जी जानकारी फैलाने में सक्रिय पाए गए थे। इन अकाउंट्स ने वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक बयानों और तस्वीरों में छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी। (Student Death in NEET Protest Fact Check) इधर, जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। इलाके में अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
#WATCH | Delhi: DCP Central Rohit Rajbir Singh says, “Our investigation also revealed that some social media accounts operated from Pakistan are spreading fake content. Delhi Police, in collaboration with the concerned agencies, is continuously working to identify more such… https://t.co/Z1XAl9jTic pic.twitter.com/WyjvVx5MTf
— ANI (@ANI) July 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद
सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला
आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत
टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री
राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

Facebook


