CJP Neet Paper Leak Protest Ended: ख़त्म हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन!.. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सभी मांगो पर भी राजी हुई मोदी सरकार..

CJP Neet Paper Leak Protest Ended: सरकार के साथ वार्ता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक को लेकर चल रहा आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। संगठन ने दावा किया कि सरकार ने उसकी सभी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं।

CJP Neet Paper Leak Protest Ended: ख़त्म हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन!.. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सभी मांगो पर भी राजी हुई मोदी सरकार..
Modified Date: July 25, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: July 25, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त।
  • सभी प्रमुख मांगें मानने का संगठन का दावा।
  • छात्रों से घर लौटने की अपील की गई।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत में उनकी तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। (CJP Neet Paper Leak Protest Ended) इसके बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका से मुलाकात कर हाथ मिलाया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तीन दौर की हुई बातचीत

आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधियों के साथ तीन दौर की बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि आंदोलन की तीन मुख्य मांगें थीं। पहली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरी, प्रदर्शनकारियों और आंदोलन से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना और भविष्य में कोई नया मामला दर्ज नहीं करना। तीसरी, NEET परीक्षा विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देना। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी पहली मांग पूरी हो गई है।

एफआईआर वापस लेने का भरोसा

मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने का भरोसा दिया है। यह सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि भाजपा शासित और भाजपा समर्थित राज्यों पर भी लागू होगा। (CJP Neet Paper Leak Protest Ended) उन्होंने बताया कि सरकार तीन से चार दिनों के भीतर दर्ज सभी एफआईआर की प्रतियां साझा करेगी। उनके अनुसार, केवल दिल्ली में ही करीब 15 से 20 एफआईआर दर्ज हुई थीं।

लिखित गारंटी का इंतजार

सौरव दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को एक ड्राफ्ट दिया है, जिसमें सभी सहमत बिंदुओं को लिखित रूप में शामिल किया गया है। सरकार ने भरोसा दिया है कि मंगलवार तक लिखित गारंटी साझा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन और सकारात्मक बातचीत को देखते हुए संगठन ने अच्छी नीयत से आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि तय समय सीमा के भीतर सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown