संतोष ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश ने गोवा को बराबरी पर रोका

संतोष ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश ने गोवा को बराबरी पर रोका

संतोष ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश ने गोवा को बराबरी पर रोका
Modified Date: February 21, 2024 / 10:45 pm IST
Published Date: February 21, 2024 10:45 pm IST

युपिया (अरुणाचल प्रदेश), 21 फरवरी (भाषा) मेजबान अरुणाचल प्रदेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए खेली जा रही संतोष ट्रॉफी के मैच में बुधवार को यहां गोवा को 3-3 से बराबरी पर रोका।

अरुणाचल प्रदेश में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए 10000 से भी अधिक दर्शक पहुंचे थे और मेजबान टीम ने उन्हें निराश नहीं किया।

अरुणाचल प्रदेश को एक अंक दिलाने में राहुल गोजू सिंगफो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल किए जिनमें आखिरी मिनट में किया गया बराबरी का गोल भी शामिल है।

एक अन्य मैच में केरल ने असम को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दिन के पहले मैच में सेना ने मेघालय को 1-0 से हराया।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में