बंगाल और केरल में होगा संतोष ट्राफी का खिताबी मुकाबला

बंगाल और केरल में होगा संतोष ट्राफी का खिताबी मुकाबला

बंगाल और केरल में होगा संतोष ट्राफी का खिताबी मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: April 29, 2022 10:58 pm IST

मल्लपुरम (केरल), 29 अप्रैल (भाषा) बंगाल ने शुक्रवार को यहां मणिपुर को 3-0 से हराकर संतोष ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला केरल से होगा।

इससे पहले कि मणिपुर की टीम कुछ समझ पाती रिकॉर्ड 32 बार के चैंपियन बंगाल को सुजीत सिंह (दूसरे मिनट) और मोहम्मद फरदीन अली मोल्ला (सातवें) 2-0 की बढ़त दिला दी।

टीम की तरफ से दिलीप ओरावन (74वें मिनट) ने तीसरा गोल किया।

फाइनल दो मई को खेला जाएगा।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में