सपतक तलवार इंग्लिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर
सपतक तलवार इंग्लिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर
वॉर्सेस्टरशर, 19 जून (भाषा) सपतक तलवार इंग्लिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में पहले दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त रूप से 22वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर हैं।
तलवार ने पहले दिन के खेल की शुरुआत डबल बोगी के साथ की लेकिन इसके बाद पांच बर्डी के साथ तीन अंडर का स्कोर बनाया।
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय वीर अहलावत एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त 96वें स्थान पर हैं। उन्होंने चार बर्डी की लेकिन तीन बोगी और एक डबल बोगी भी कर गए।
इंग्लैंड के जॉर्ज ब्लूर ने सात अंडर 65 के स्कोर से एक शॉट की बढ़त बना ली है। ग्रेम रॉबर्टसन छह अंडर 66 के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।
भाषा सुधीर पंत
पंत

Facebook


