मणिपुर में फीफा विश्व कप फाइनल के लिए सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

मणिपुर में फीफा विश्व कप फाइनल के लिए सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

मणिपुर में फीफा विश्व कप फाइनल के लिए सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे
Modified Date: July 19, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: July 19, 2026 5:19 pm IST

इम्फाल, 19 जुलाई (भाषा) मणिपुर सरकार ने छात्रों को फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल का लुत्फ उठाने का मौका देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे।’’

आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को प्रातः 12:30 बजे (रात्रि 12:30 बजे) होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का राज्यभर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें, इसी उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।

विश्व कप के इस बहुप्रतीक्षित फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में