केन रिचर्डसन की जगह आईपीएल टीम में स्कॉट कुगेलिन
केन रिचर्डसन की जगह आईपीएल टीम में स्कॉट कुगेलिन
अहमदाबाद, 27 अप्रैल ( भाषा ) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुगेलिन को आईपीएल के बाकी मैचों के लिये केन रिचर्डसन की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम में शामिल किया गया ।
एडम जंपा और रिचर्डसन ने निजी कारणों का हवाला देकर सोमवार को आईपीएल बीच में छोड़ने का फैसला किया। भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण वे स्वदेश रवाना हो गए ।
मुंबई इंडियंस टीम में रिजर्व के तौर पर आईपीएल बायो बबल का हिस्सा रहे कुगेलिन ने आरसीबी में रिचर्डसन की जगह ली । ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने यह जानकारी दी । जंपा के विकल्प की घोषणा नहीं की गई है ।
कुगेलिन ने न्यूजीलैंड के लिये दो वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं और वह आईपीएल के दो मैच खेल चुके हैं ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


