सीमा बिस्ला कुश्ती में 50 किलोवर्ग के पहले दौर में हारी

सीमा बिस्ला कुश्ती में 50 किलोवर्ग के पहले दौर में हारी

सीमा बिस्ला कुश्ती में 50 किलोवर्ग के पहले दौर में हारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 6, 2021 8:53 am IST

चीबा, छह अगस्त ( भाषा ) अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किलोवर्ग के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1 . 3 से हार गई ।

सीमा को हमदी ने खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया । मुकाबले में कोई दाव देखने को नहीं मिले । हमदी ने तीन में से दो अंक पुशआउट पर और एक सीमा के रक्षात्मक खेल पर बनाये ।

सीमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धक्का देकर अंक बनाया ।

अब उसे इंतजार करना पड़ेगा चूंकि हमदी फाइनल में पहुंचती है तो उसे रेपेशॉज खेलने का मौका मिलेगा ।

सीमा ने 2017 के बाद से कोई राष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं जीता है लेकिन मई में सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर ओलंपिक में जगह बनाई थी ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में