चोट के कारण सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन से बाहर

चोट के कारण सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन से बाहर

चोट के कारण सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 30, 2020 11:17 am IST

पेरिस, 30 सितंबर (एपी) सेरेना विलियम्स ने चोट के कारण बुधवार को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने कहा कि उन्होंने थोड़ा सा वार्म-अप किया और फिर फैसला किया कि वह खेलना जारी नहीं रख पायेंगी। उनके घुटने के नीचे पैर के पिछले हिस्से से टखने तक जाने वाली मांसपेशियों में चोट लगी है।

उन्हें रोलां गैरां में दूसरे दौर में स्वेताना पिरोनकोवा से भिड़ना था।

सेरेना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे चार से छह हफ्तों तक आराम करना होगा और कुछ नहीं करना होगा, कम से कम दो सप्ताह का तो आराम करना होगा। ’’

सेरेना ने कहा कि अमेरिकी ओपन के बाद उनके टखने को उबरने का समय नहीं मिला।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस साल और कोई टूर्नामेंट खेलने की संभावना लगभग नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है और उन्हें इससे उबरने की कोशिश करनी चाहिए।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में