IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : आखिर कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक के शिकार? IBC24 के मंच पर विशेषज्ञों ने बताए चौंकाने वाला कारण
IBC24 के 'धन्वंतरी सम्मान 2026' के दूसरे पैनल में 'एडवांस तकनीक अब सदा सुलभ' विषय पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। इस दौरान डॉक्टरों ने युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे स्मोकिंग, प्रदूषण, तनाव और अस्वस्थ जीवनशैली को प्रमुख कारण बताया।
IBC24 Dhanvantari Samman 2026 / Image Source : SCREENGRAB
- IBC24 के मंच पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण मंथन।
- कम उम्र में हार्ट अटैक को लेकर डॉक्टरों ने दी अहम सलाह।
- एडवांस मेडिकल तकनीक और बेहतर इलाज पर हुई विस्तृत चर्चा।
रायपुर : IBC24 Dhanvantari Samman 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हुईं।
‘एडवांस तकनीक अब सदा सुलभ पर चर्चा
समारोह के पहले सत्र में जहां ‘हाईटेक इलाज – हारती बीमारी’ विषय पर सार्थक चर्चा हुई, वहीं इसके बाद एंकर हितेश व्यास ने दूसरे पैनल डिस्कशन की शुरुआत की। इस दूसरे सत्र का मुख्य विषय ‘एडवांस तकनीक अब सदा सुलभ’ रखा गया था। इस खास चर्चा में चिकित्सा जगत के चार प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें सोहम हॉस्पिटल क्रिटिकल केयर एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट के डायरेक्टर डॉ. युगल चंद्राकर, वंदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चेस्ट एंड एलर्जी सेंटर रायपुर के डायरेक्टर व पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एंड स्लीप एप्निया स्पेशलिस्ट डॉ. केदारनाथ देवांगन, श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के ऑर्थोपेडिक, स्पोर्ट्स इंजरी एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रीतम अग्रवाल और ITSA हॉस्पिटल रायपुर के कंसलटेंट – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अक्षत जैन शामिल रहे। इन सभी विशेषज्ञों ने चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही आधुनिक तकनीकों की सुलभता पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
क्या है कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के कारण ?
कई चीज़ों पर मंथन
इस दूसरे महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन के साथ ही इस बड़े आयोजन की सफलता और आगे बढ़ गई है। कार्यक्रम के जरिए जहां एक ओर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और एडवांस तकनीकों पर अंचल के जाने-माने डॉक्टरों ने खुलकर मंथन किया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके इस सेवा भाव को लगातार सराहा और सम्मानित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: सावधान, छत्तीसगढ़ में इस बड़े पुलिस अफसर का फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगी जा रही निजी जानकारी
- Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, घरों से लेकर किचन तक घुसा पानी, लोग पलंग पर रहने को मजबूर
- Hydrogen Train Ticket Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए हुई रवाना! जानें कहां-कहां रुकेगी और कितना देना होगा किराया

Facebook


