Rohit sharma Retirement Latest Update: रोहित शर्मा की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, चयनकर्ताओं ने कर लिया है तय! जानिए कौन हैं वो
Rohit sharma Retirement Latest Update: रोहित शर्मा की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, चयनकर्ताओं ने कर लिया है तय! जानिए कौन हैं वो
Rohit sharma Retirement Latest Update: रोहित शर्मा की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, चयनकर्ताओं ने कर लिया है तय! जानिए कौन हैं वो / Image: AI Generated
- रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर अटकलें तेज
- यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा
- चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर युवा टीम तैयार करने पर विचार कर रहे
मुंबई: Rohit sharma Retirement Latest Update भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला के बीच एक बार फिर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई है। ये कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट को रोहित शर्मा पहले ही अलविदा कह चुके हैं। वहीं, अब रोहित शर्मा रिटायरमेंट के साथ-साथ उनके रिप्लेसमेंट की भी चर्चा जोरों पर है। रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है जिसने तीन में से दो मैचों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा साबित की है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है।
रोहित की जगह यशस्वी को टीम में जगह?
Rohit sharma Retirement Latest Update दरअसल रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिकेट फैन्स बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाम सामने रख रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के नाम बीते 3 वनडे मैचों में दो शतक हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में नाबाद पारी खेलने के अगले ही दिन जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हुआ तो उसमें जायसवाल का नाम नहीं था। कोहली की अनुपस्थिति में ही जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था। अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ही जायसवाल ने रेड बॉल फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वह टी20 में भी अच्छा कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी, जबकि वनडे में उनकी एंट्री नहीं हो पा रही थी। हालांकि, उनका यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि बीसीसीआई सेलेक्टर्स 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए जायसवाल को बचे हुए 20 के 20 मैचों में मौका देना चाहते हैं।
वनडे विश्व कप में रोहित की नो एंट्री
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ कार्डिफ में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ता अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं और ऐसे में जायसवाल का इंतजार खत्म हो सकता है। चयन मामलों से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,”राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल को लंबा मौका दिया जाए। उन्होंने तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं। विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच बाकी हैं और जायसवाल को ये सभी मैच खेलने का अवसर मिलना चाहिए।”
चयनकर्ताओं की पहली पसंद जायसवाल
सूत्र ने कहा,”कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता, लेकिन यह स्पष्ट है कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। रोहित के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला उन्हें स्वयं करना होगा।” यह भी समझा जाता है कि यदि इंग्लैंड दौरे के बाद भी रोहित शर्मा को टीम में बनाए रखा जाता है, तो यशस्वी जायसवाल को महत्वपूर्ण मैच अनुभव से वंचित होना पड़ेगा, जिसे चयनकर्ता उचित नहीं मानते।
रिपोर्ट में दावा है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के मुद्दे पर भी चयन समिति और उनके बीच पूरी सहमति नहीं थी। चयन समिति के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे नहीं चाहते थे कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में केवल दो मैच खेलने के बाद संन्यास का फैसला लें। वहीं, रोहित शर्मा के करीबी लोगों का दावा है कि उनका इरादा सिर्फ दो टेस्ट खेलने का कभी नहीं था और उन्होंने पूरी सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था।
ये भी पढ़ें
- Vande Mataram Insults Punishable: ‘वंदे मातरम्’ का अपमान पड़ेगा भारी, होगी जेल की सजा और तगड़ा जुर्माना!.. मोदी सरकार कर रही है ये बड़ी प्लानिंग, आप भी जानें
- SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: छत्तीसगढ़ में एसएसपी का फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजा जा रहा ये मैसेज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
- Maharashtra Cabinet Reshuffle : बदले जा सकते हैं यहां के मुख्यमंत्री! इस सीनियर लीडर को मिल सकती है कमान, विपक्षी नेता के दावे से पूरे प्रदेश में मची सियासी खलबली

Facebook


