शांटो का शतक, मुस्तफिजुर के पांच विकेट, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे श्रृंखला जीती

शांटो का शतक, मुस्तफिजुर के पांच विकेट, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे श्रृंखला जीती

शांटो का शतक, मुस्तफिजुर के पांच विकेट, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे श्रृंखला जीती
Modified Date: April 23, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:34 pm IST

चटगांव (बांग्लादेश), 23 अप्रैल (एपी) नजमुल हुसैन शांटो के शतक और मुस्तफिजुर रहमान के पांच विकेट की मदद से बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को न्यूज़ीलैंड को 55 रन से हराकर वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

वनडे में बांग्लादेश की यह लगातार तीसरी जीत थी, इससे पहले उसने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को हराया था।

सोमवार को दूसरे वनडे में शांटो को खिंचाव के कारण 50 रन बनाकर रिटायर होना पड़ा था, लेकिन इस मैच में उन्होंने 34 डिग्री की उमस भरी गर्मी में 105 रन बनाए और बांग्लादेश को आठ विकेट पर 265 रन के एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

उन्होंने और लिटन दास ने मुश्किल हालात में 160 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को तीन विकेट पर 32 रन के स्कोर से उबारा। लिटन ने 76 रन बनाए जो अक्टूबर 2023 के बाद उनका पहला वनडे अर्धशतक था।

न्यूजीलैंड की टीम 44.5 ओवर में 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए वापसी करने वाले तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर ने 43 रन देकर पांच विकेट लिए। यह 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद उनका पहला पांच विकेट का प्रदर्शन था।

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज निक केली ने 59 रन बनाए जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 72 गेंदों पर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 75 रन का स्कोर बनाया।

अब दोनों टीम सोमवार से टी20 श्रृंखला खेलेंगी।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में