शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
Modified Date: June 13, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: June 13, 2026 12:24 pm IST

लुधियाना, 13 जून (भाषा) तेजस शिर्से ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज नौ में शनिवार को यहां पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे 24 वर्षीय शिर्से ने 13.27 सेकंड का समय लेकर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड 2024 में 13.41 सेकंड के समय के साथ बनाया था।

शिर्से ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित किए गए क्वालीफाइंग मार्क 13.39 सेकंड से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले महीने रांची में फेडरेशन कप में 13.50 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था।

शिर्से का 13.27 सेकंड का समय एशिया में इस सत्र का छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में