Sharabi Shikshak ka Video Viral: स्कूल में मचा बवाल, शिक्षक की हरकत देख भड़के ग्रामीण, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Sharabi Shikshak ka Video Viral: स्कूल में मचा बवाल, शिक्षक की हरकत देख भड़के ग्रामीण, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Sharabi Shikshak ka Video Viral | Photo Credit: AI
- शराब के नशे में शिक्षक
- ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
- निलंबन की कार्रवाई
टीकमगढ़: Sharabi Shikshak ka Video Viral टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम ढडकना अहार स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। (Tikamgarh Drunk Teacher Viral Video) इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को सामने आया। शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित करने की बात कही है।
Sharabi Shikshak ka Video Viral ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव को कई दिनों से नशे की हालत में स्कूल आते देखा जा रहा था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज की। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शिक्षक का नशे की हालत में वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाने के दौरान क्लासरूम में बैठे बच्चों से भी इस बारे में पूछा गया। कुछ बच्चों ने बताया कि शिक्षक हर दिन शराब के नशे में आते हैं, जबकि कुछ बच्चे डरे हुए नजर आए। इस गंभीर मामले पर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि यह वीडियो आज उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर स्कूल आना एक बेहद गंभीर मामला है और शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। निलंबन आदेश आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा।
Tikamgarh Drunk Teacher Viral Video: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी #tikamgarh #tikamgarhviral #drunkteacher pic.twitter.com/r2uccLusKg
— IBC24 News (@IBC24News) August 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: उधर ‘पट्टे’ की तैयारी.. इधर बयान-तंज जारी! छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को मिलेंगे पट्टे, क्या वास्तविक पात्रों को मिल पाएगा इसका लाभ?
- Vande Bharat IBC24 News: मनुस्मृति पर मची देश में जमकर सियासत.. राहुल गांधी के दावे पर CM योगी का तीखा पलटवार, कर दी इस बात की मांग
- शह मात The Big Debate: जन्माष्टमी उत्सव का ऐलान.. क्यों मचा सियासी घमासान? स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी, क्या विरोध के बाद अब बदलेगा फैसला?

Facebook


