श्रीलंका के तीसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 130 रन
श्रीलंका के तीसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 130 रन
कोलंबो, 25 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 130 रन बनाए।
भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से श्रीलंका उससे अभी 373 रन पीछे है।
लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 65 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा चार रन पर खेल रहे थे।
श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के सातवें ओवर में ही प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन देकर तीन विकेट) ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कामिल मिसारा (19) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। प्रसिद्ध ने इसके बाद लंच से ठीक पहले कामिंदु मेंडिस (32) को भी पेवेलियन की राह दिखाई।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


