सिनर-मेदवेदेव का मैच स्थगित, रुड फाइनल में

सिनर-मेदवेदेव का मैच स्थगित, रुड फाइनल में

सिनर-मेदवेदेव का मैच स्थगित, रुड फाइनल में
Modified Date: May 16, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: May 16, 2026 9:49 am IST

रोम, 16 मई (एपी) कैस्पर रूड ने बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुकने के दौरान भी अपनी एकाग्रता बनाए रखी और इटली के लुसियानो डार्डेरी को 6-1, 6-1 से हराकर पहली बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

रुड जब पहले सेट में 4-1 से आगे चल रहे थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। रविवार को होने वाले फाइनल में उनका सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर या दानिल मेदवेदेव से होगा।

सिनर और मेदवेदेव के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। जब यह मुकाबला स्थगित करने का फैसला किया गया तब इटली के खिलाड़ी सिनर रूस के मेदवेदेव से 6-2, 5-7, 4-2 से आगे चल रहे थे।

महिला वर्ग का फाइनल कोको गॉफ और एलिना स्वितोलिना के बीच खेला जाएगा।

फ्रेंच ओपन से पहले यह आखिरी अभ्यास टूर्नामेंट है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में