सिनर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, शेलटन से होगा मुकाबला

सिनर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, शेलटन से होगा मुकाबला

सिनर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, शेलटन से होगा मुकाबला
Modified Date: January 22, 2025 / 09:58 pm IST
Published Date: January 22, 2025 9:58 pm IST

मेलबर्न, 22 जनवरी (एपी) विश्व रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर काबिज यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यहां स्थानीय खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर को आसानी से हराकर अंतिम चार की टिकट पक्की की।

सिनर के सामने शुक्रवार को पुरुष एकल के सेमीफाइनल में 2023 अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनलिस्ट बेन शेलटन की चुनौती होगी, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो सोनेगो को मात दी।

मिनौर के साथ स्थानीय दर्शकों का समर्थन था लेकिन सिनर ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और 6-3, 6-2, 6-1 की आसान जीत दर्ज की।

इससे पहले अमेरिका के 22 साल के वामहस्त खिलाड़ी शेलटन ने इटली के गैरवरीय खिलाड़ी के खिलाफ 6-4, 7-5, 4-6, 7-6 से जीत दर्ज की।

 इस 21वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 144 मील प्रति घंटे (232 किलोमीटर प्रतिघंटे) की रफ्तार से सर्विस कर पहला सेट अपने नाम करने के साथ मौजूदा सत्र के सबसे तेज सर्विस की बराबरी की।

शेलटन ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘ राहत महसूस कर रहा हूं। मैं सोनेगो की तारीफ करना चाहूंगा, उसने भी कमाल का खेल दिखाया।’’

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में