Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir: IPL से पहले मंगेतर के साथ बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के ये दिग्गज बल्लेबाज, भस्म आरती में लगाई हाजिरी, देखें वीडियो

Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir: IPL से पहले मंगेतर के साथ बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के ये दिग्गज बल्लेबाज, भस्म आरती में लगाई हाजिरी, देखें वीडियो

Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir: IPL से पहले मंगेतर के साथ बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के ये दिग्गज बल्लेबाज, भस्म आरती में लगाई हाजिरी, देखें वीडियो

Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir | Photo credit: IBC24

Modified Date: March 13, 2026 / 09:37 am IST
Published Date: March 13, 2026 9:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया
  • शॉ ने आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर पूजा की और नंदी जी का पूजन किया
  • आईपीएल शुरू होने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया

उज्जैन। Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ शुक्रवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। शॉ सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए।

Prithvi Shaw Visit Mahakal Mandir जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ भस्म आरती में शामिल होने के लिए देर रात उज्जैन पहुंचे थे। तड़के करीब चार बजे वे महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे। मंदिर पहुंचने के दौरान उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। भस्म आरती के बाद शॉ ने नंदी जी का पूजन-अर्चन किया और मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन और पूजा-अर्चना की। पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।