दक्षिण अफ्रीका 14 वर्षों में पहली बार करेगा पाक दौरा

दक्षिण अफ्रीका 14 वर्षों में पहली बार करेगा पाक दौरा

दक्षिण अफ्रीका 14 वर्षों में पहली बार करेगा पाक दौरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 9, 2020 10:32 am IST

कराची, नौ दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका जनवरी में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये पिछले 14 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगा।

टेस्ट मैच कराची और रावलपिंडी में जबकि तीनों टी20 मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 जनवरी को कराची पहुंचेगी और नेशनल स्टेडियम कराची में 26 से 30 जनवरी के बीच पहला टेस्ट मैच खेलेगी। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद वह रावलपिंडी का दौरा करेगी जहां चार से आठ फरवरी के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में 11, 13 और 14 फरवरी को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। ’’

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2007 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने कराची टेस्ट 160 रन से जीतकर श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2010 और 2013 की श्रृंखलाएं संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी थी।

भाषा पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में