Varanasi Court Viral Video: जिला जज की कुर्सी पर बैठकर महिला करने लगी ये हरकत… कोर्ट में मचा बवाल, देखें वायरल वीडियो

Varanasi Court Viral Video: एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर।

Varanasi Court Viral Video: जिला जज की कुर्सी पर बैठकर महिला करने लगी ये हरकत… कोर्ट में मचा बवाल, देखें वायरल वीडियो

Varanasi Court Viral Video/Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 13, 2026 / 09:13 am IST
Published Date: June 13, 2026 9:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोर्ट में महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई
  • महिला ने खुद को जज बताते हुए 'ऑर्डर-ऑर्डर' कहा और सुनवाई शुरू करने की बात की
  • करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंची

Varanasi Court Viral Video: डिजिटल युग के दौर में आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहतें हैं। इसी बीच वाराणसी कोर्ट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शुक्रवार सुबह 9 बजे एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। महिला ने वकीलों से यह कहते नजर आई कि, आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। महिला की इस हरकत के बाद कोर्ट में बवाल मच गया।

एक घंटे तक चला ड्रामा

Varanasi Court Viral Video इसके बाद फाइलें उठाकर उनको पलटना शुरू कर दिया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से वकील चौंक गए। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला भड़क गई।वकीलों ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह कुर्सी पर ही बैठी रही। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कैंट थाने लेकर चली गई। करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चला।

https://twitter.com/aditytiwarilive/status/2065446255552274487

 

कई बार जज की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं महिला

Varanasi Court Viral Video बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जिला जज अवकाश पर थे। महिला की पहचान वंदना गुप्ता के रूप में हुई है। वंदना को कोई मामला कोर्ट में नहीं है, वह कई बार कोर्ट में जज की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं। वही इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.