Haridwar Crime News: मंदिर में पूजा कर रही थी महिलाएं, तभी युवक ने कर दी गंदी हरकत, मचा बवाल

Haridwar Crime News: मंदिर में पूजा कर रही थी महिलाएं, तभी युवक ने कर दी गंदी हरकत, मचा बवाल

Haridwar Crime News: मंदिर में पूजा कर रही थी महिलाएं, तभी युवक ने कर दी गंदी हरकत, मचा बवाल

Haridwar Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 13, 2026 / 08:46 am IST
Published Date: June 13, 2026 8:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार
  • आरोपी ने चांटे मारे
  • आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

हरिद्वार: Haridwar Crime News उत्तराखंड में हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक युवक ने महिला श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

Haridwar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, झांसी (उत्तर प्रदेश) का एक परिवार 15 मई को अधिक मास के स्नान के लिए हरिद्वार आया था और तभी से वहीं रहकर गंगा स्नान और पूजा-पाठ कर रहा था। इसी दौरान तीन बहनें शिव मंदिर में जल चढ़ा रही थीं। तभी एक युवक आया और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करने लगा। जबकि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी उन लोगों के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।

महिलाओं को मारे चांटे

महिलाओं का आरोप है कि सोमवार को भी आरोपी रवि चौहान वहां पहुंचा और उसने महिलाओं से अपशब्द कहे। महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही थीं। जब महिलाओं ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें चांटे मारे।

आरोपी गिरफ्तार

इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि चौहान को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।