MP Weather Alert: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल
MP Weather Alert: राज्य में जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अब मौसम बदलने लगा है।
MP Weather Alert/Photo Credit: AI
- मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून की एंट्री की संभावना
- 33 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
- भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने के आसार
भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहां अभी भी मानसून का इंतजार है। लोग गर्मी और उमस से परेशान है। इसी बीच एमपी वालों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है, राज्य में जल्द ही मानसून (MP Monsoon Update) की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अब मौसम बदलने लगा है और अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-18 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हो गई हैं।
33 जिलों में बारिश की संभावना
MP Weather Alert आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं, कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। IMD के अनुसार, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। (MP Monsoon Update)
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court: लिफ्ट लेकर जा रहे थे, हादसे में हुई मौत… क्या मिलेगा बीमा मुआवजा? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- Kanpur Murder News: थाने में चल रही थी बातचीत, तभी अचानक गुस्साए पिता ने कर दिया खौफनाक कांड, मच गई चीख पुकार, देखकर कांप उठे पुलिसवाले
- Vande Bharat: ‘लाइमलाइट’ का खेल, करियर फेल! 370 की बिरयानी और शवों का मजाक, क्या ‘कूल’ बनने की कोशिश लोगों पर पड़ रही भारी
- Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन लोगों को होगा छप्पर फाड़ धन लाभ, रातों-रात बदल सकती है तीन राशियों की किस्मत
- Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: चंद्रमा के गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ

Facebook


