दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 179 रन पर समेटा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 179 रन पर समेटा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 179 रन पर समेटा
Modified Date: March 1, 2025 / 05:31 pm IST
Published Date: March 1, 2025 5:31 pm IST

कराची, एक मार्च (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के गेदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की टीम शनिवार को यहा चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में 38.2 ओवर में महज 179 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने तीन तीन विकेट झटके जबकि केशव महाराज को दो विकेट प्राप्त हुए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये जिससे उसके लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

टीम के सर्वाधिक रन जो रूट (37 रन) ने बनाये। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 25 और बेन डकेट ने 24 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में