भारत दौरे पर आए डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी का हुआ निधन, शेयर किया दर्द भरा वीडियो

भारत दौरे पर आए डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़ः South African star batsman David Miller's daughter passes away

भारत दौरे पर आए डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी का हुआ निधन, शेयर किया दर्द भरा वीडियो

Batsman David Miller's daughter passes away

Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 8, 2022 11:00 pm IST

नई दिल्लीः Batsman David Miller’s daughter passes away दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। इस बीच डेविड मिलर को लेकर एक दिल झकझोरने वाली खबर सामने आई है। मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी का निधन दक्षिण अफ्रीका में हो गया है। मिलर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ”RIP मेरी प्यारी प्रिसेंस, हमेशा प्यार रहेगा!”

Read more :  अपने प्रेमी के साथ कमरे में संबंध बना रही थी महिला, तभी पहुंच गया पति और फिर… 

Batsman David Miller’s daughter passes away इस वीडियो में दिख रहा है कि डेविड मिलर अपनी बेटी के साथ किस तरह से मस्ती भरे अंदाज में वक्त बिता रहे हैं। इस वीडियो में कई सारी तस्वीरें दिख रही है जो साफ तौर पर दोनों के बीच के जबरदस्त बांड को दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी को कैंसर था, हालांकि मिलर ने इसके अलावा और कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है।

Read more : श्मशान घाट पर शवों के साथ हो रहा ऐसा व्यवहार, तस्वीरें देख शर्म से झुक जाएंगी आपकी आंखें 

बता दें कि मिलर ने भारत के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पहले वनडे में नाबाद 75 रन बनाए थे। टी20 सीरीज में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उसने वनडे सीरीज में वापसी की और पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को रांची और तीसरा मंगलवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली में खेला जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dave Miller (@davidmillersa12)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dave Miller (@davidmillersa12)


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।